सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों रामानुजगंज। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज फिर ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल फैसला लिया। एक पटवारी को निलंबित कर दिया। इस फैसले से ग्रामीण खुशी हुए। लेकिन ये बेहद दुख की बात है। एक पटवारी जैसे कर्मचारी को मुख्यमंत्री को निलंबित करना पड़ रहा है। ये तो शर्मनाक बात है। ऐसी ही बात सीएम भूपेश खुद कह चुके है। जब पहले दिन निलंबन की कार्रवाई की थी। मंच से उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। देखें वीडियो-https://www.youtube.com/shorts/9bmsewZ_sTc https://www.youtube.com/shorts/9bmsewZ_sTc जमीनी स्तर पर मनमानी : महिला का गरीबी रेखा से नाम कटने पर CMO सस्पेंड, सीएम भूपेश ने लिया एक्शन गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज के दौरे पर हैं। इस दौरान लगातार औचक निरिक्षण और जन संवाद का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ कार्रवाई की खबरें सामने आई। सीएम ने रघुनाथनगर की चौपाल में आम नागरिकों ने पटवारी की शिकायत कर दी। इस शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम केन्वारी के पटवारी पन्नालाल सोनवानी को निलंबित करने के निर्देश दिए। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1522488325550276608?t=p18SYB1ah4pQCU-AlDy0GQ&s=08 बता दें कि पटवारी के खिलाफ किसानों से रिश्वत लेने की शिकायतें की गई थी। जिसके बाद सीएम के रोष का कोप पटवारी पर निकल पड़ा। इंजीनियर सस्पेंड : कामकाज में लापरवाही की शिकायत, सीएम भूपेश ने EE को किया निलंबित