भयानक हादसा : ट्रक और बस में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, कई घायल रायपुर 6 मई 2022। रायपुर धमतरी मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं इस घटना में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग इस हादसे में गंभीर बताये जा रहे हैं। घटना राखी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर रायपुर से एक 30 सवारियों को लेकर एक बस धमतरी के लिए निकली थी। इस दौरान धमतरी की ओर से आ रही ट्रक से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के पीछे चल रही कार के भी परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार सवार ड्रायवर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कार चालक का नाम श्रीजन अग्रवाल 33 वर्ष था। वहीं इस हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अभनपुर के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंजीनियर सस्पेंड : कामकाज में लापरवाही की शिकायत, सीएम भूपेश ने EE को किया निलंबित “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir