WTC Final IND vs NZ : पांचवे दिन भारत की वापसी, कीवी टीम 249 रन पर सिमटी, अब इतने रन से आगे...

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final ) का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैड के साउथैम्पटन के द एजिस बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पांचवें दिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम 249 रन पर सिमट गई. डेवन कॉनवे 54 और टॉम लैथम 30 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान केन विलियमसन ने 49 रनों की पारी खेली। इस तरह कीवी टीम ने भारत पर 32 रन की बढ़त बनाई. WTC Final में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने चार विकेट झटके. इसके अलावा ईशांत शर्मा ने 3, अश्विन ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट चटकाए.  भारत ने दूसरी पारी की सधी हुई शुरुआत की। लेकिन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपना जल्दी विकेट गंवा बैठे। गिल 8 रन बनाकर आउट हुए । उन्हें साउदी ने LBW किया. 24 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। भारत को 51 के स्कोर पर टिम साउदी ने दूसरा झटका दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को 30 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवे दिन का खेल खत्म होने तक भारत दो विकेट पर 64 रन बना लिये हैं। अभी पुजारा 12 और कप्तान कोहली 8 रन के स्कोर पर नाबाद हैं। भारत ने न्यूजीलैंड पर 32 रन की बढ़त बना ली है. अब रिजर्व डे के दिन मैच का फैसला होगा. बारिश की वजह से टेस्ट मैच 6 दिन कर दिया गया है. नुकसान की भरपाई के लिए एक दिन अतिरिक्त दी गई है.    यह भी पढ़े- पुराने सोने के गहने पर हॉलमार्किंग नहीं, नये नियम के बाद अब क्या होगा, जानिए इस खबर में टेस्ट का पहला दिन भी पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया था. पहले दिन की बारिश के बाद दूसरे दिन भारत टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन बल्लेबाजों ने कमाल नहीं दिखा पाया. पूरी टीम 217 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से पहली पारी में अजिंक्य रहाणे ने 49 और विराट कोहली ने 44 रनों की पारी खेली. टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा था. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमिसन ने घातक बॉलिंग करते हुए 5 विकेट झटके थे.  टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे ने शानदार अर्धशतक जमाया. उन्होंने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. यह वीडियो देेखें-