छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ की मांगों पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने क्या कह दिया, देखिये VIDEO रायपुर। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ दो सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन राजधानी रायपुर से लेकर सभी जिलों में चल रहा है। जगदलपुर में मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच उनके बीच प्रदेश पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे। वे विश्राम भवन की समीक्षा बैठक में जाते समय रास्ते में रुककर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के साथ चर्चा की। प्रदर्शनकारियों को समझाया की उनकी मांगों से सहमत हूं, मगर उनके तरीके से नहीं, जहां दैनिक मज़दूरी प्राप्त करने वालों का नुकसान हो। महासंघ और सभी प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार ने संज्ञान में लिया है। राज्य सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही है। साथ ही उनसे राज्य और आम नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और काम पर वापस लौटने का आग्रह किया। देखिये वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=hWi50WkO4GE&feature=share