BSF में निकली नौकरी, जूनियर इंजीनियर, सब-इंस्पेक्टर के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें शैक्षणिक योग्यता डेस्क। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी निकली है। भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिसफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर, सब-इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल, इंस्पेक्टर (आर्किटेक्चर), सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) के ग्रुप-B के 90 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 8 जून, 2022 है। योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2022 है। आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से 8 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, प्रैक्टिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होगा। शैक्षणिक योग्यता इंस्पेक्टर (आर्किटेक्चर) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर की डिग्री होनी चाहिए। SI आवेदकों के पास सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स और जूनियर इंजीनियर / SI ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स किया हो। उम्र सीमा उम्मीदवारों की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें, SC/ST/PwBD/XSM कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु में 5 साल की छूट दी गई है। आवेदन फीस जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 200 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और SC/ST/PwBD/XSM कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भुगतान करने से छूट दी गई है। आवेदन फीस की पेमेंट किसी भी बैंक के नेट बैंकिंग, किसी भी बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। वेतन इंस्पेक्टर (आर्किटेक्चर) के पदों पर सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को प्रति महीने 44,900 से 1,42,400 रुपये की सैलरी दी जाएगी। वहीं सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) और जूनियर इंजीनियर, सब-इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर चयन किए गए उम्मीदवारों को प्रति महीने 35,400 से 1,12400 रुपये की सैलरी दी जाएगी।