प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहुंचीं रायपुर, बोलीं- कांग्रेस सरकार से जनता खुश नहीं, कांग्रेस ने किया पलटवार, देखिये वीडियो रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार हुई है। इस नतीजे से बीजेपी संगठन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब पार्टी में समीक्षा बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इन बैठकों में शामिल होने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी परंदेश्वरी और और सह प्रभारी नितिन नबीन आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। भूपेश तुंहर द्वार : मुख्यमंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला, DFO और रेंजर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला अपने दो दिवसीय दौरे के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी आज सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचे। इसके बाद अगले दो दिन तक दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के दौरान मिशन 2023 की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रभारी ने कहा कि बिलासपुर और दुर्ग संभाग जा रही हूं। वहां पार्टी संगठन की समीक्षा होगी। साथ ही इसमें भविष्य की योजना बनाई जाएगी। एक मजबूत रणनीति पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं एक सर्वे में 38 कांग्रेस विधायकों की परफार्मेंस खराब बताई गई है। इस पर उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस सरकार से खुश नहीं है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस किस ओर जा रही है। देखिये वीडियो- https://youtu.be/J8odbiKNPNo सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों वहीं कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि डी पुरंदेश्वरी को कांग्रेस की नहीं है, अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उनकी पार्टी बद से बदतर होती जा रही है। पुरंदेश्वरी के प्रभारी बनने के बाद नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव, खैरागढ़ उपचुनाव में बुरी तरह से पराजित हुई। पहले भाजपा की गुटबाजी समाप्त करे। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और विधायक बेहतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ की मांगों पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने क्या कह दिया, देखिये VIDEO “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir