किसान से रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी और एक सहयोगी को किया गिरफ्तार

किसान से रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी और एक सहयोगी को किया गिरफ्तार रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक पटवारी और उसके सहोयगी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पटवारी ने किसान किताब बनवाने के एवज में रकम की मांग की थी। जब किसान रकम लेकर पटवारी के पास पहुंचा तो उसने अपने सहयोगी को देने के लिए कह दिया। इस दौरान किसान ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। मामले की शिकायत के बा एसीबी/ईओडब्ल्यू ने रकम बरामद कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को मुंगेली स्थित विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में किसान परेशान : पटवारी का घूस लेते हुए वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित गौरतलब है कि एसीबी/ईओडब्ल्यू के टोल फ्री फोन नंबर पर 18 अप्रैल को ग्राम बोड़तरा, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली निवासी संतोष जायसवाल पिता स्व० जरहु जायसवाल (50 वर्ष) ने पटवारी एनएस मरावी द्वारा किसान किताब बनवाने के एवज में 6000 रुपए की मांग करने की शिकायत की। साथ ही बताया कि  आधी रकम 3000 रुपए दे दिया है। रकम देते समय पूरे प्रकरण को मोबाइल में रिकार्ड भी कर लिया। इस शिकायत और वीडियो के संज्ञान में आने के बाद निदेशक/ उप पुलिस महानिरीक्षक, एसीबी/ईओडब्ल्यू आरिफ शेख ने तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वीडियो तथा घटना का सत्यापन के बाद अपराध दर्ज कर एसीबी बिलासपुर को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण भेजा गया। इस पर पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन और एएसपी एसीबी अमृता सोरी ध्रुव के नेतृत्व में बिलासपुर एसीबी टीम ने 6 मई को कार्रवाई करते हुए लछनपुर, लोरमी निवासी आरोपी पटवारी एनएस मरावी पिता वेदराम मरावी (33 वर्ष) और सहयोगी आशीष ध्रुव पिता शिव ध्रुव (26 वर्ष) से रिश्वती रकम बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है। वीडियो में पटवारी एनएस मरावी द्वारा अपने सहायोगी भाई को रिश्वती रकम दिलवाया जाना पाया गया। आरोपी आशीष ध्रुव की पहचान कार्रवाई के बाद दोनो आरोपियों को विशेष न्यायालय, मुंगेली में 7 मई को पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही एसीबी/ईओडब्ल्यू के निदेशक / उप पुलिस महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में सीधे शिकायत दर्ज कराये जाने के लिए टोल फ्री नंबर एवं हेल्पलाइन नंबर 1064 तथा ईओडब्ल्यू/एसीबी की वेबसाइट के जरिए पीड़ितों को सीधे मुख्यालय संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अपनी सूचना-शिकायत रखे जाने प्रोत्साहित किया जा रहा है।