शहनाज गिल अपनी हरकतों को लेकर सुर्खियों में, फैंस ने किया ट्रोल

शहनाज गिल अपनी हरकतों को लेकर सुर्खियों में, फैंस ने किया ट्रोल डेस्क। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड शहनाज गिल अपनी हरकतों को लेकर सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज का खुलेआम ऐसा व्यवहार फैंस को पसंद नहीं आया। दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर ईद पार्टी रखा गया। इस पार्टी में चार चांद लगाने शहनाज गिल भी पहुंची थीं। लेकिन वह दबंग खान संग नजदीकियों के चलते खूब ट्रोल हुई। सलमान संग दिखी शहनाज, गालो पर किया किस वायरल वीडियो में शहनाज गिल पैपराजी के सामने सलमान खान संग अपनी करीबी दिखाती हुई नजर आईं। शहनाज गिल सलमान खान से चिटचैट करते हुए कभी उन्हें किस करती, कभी हग करती, तो कभी कान में फुसफुसाती। इसके बाद शहनाज गिल सलमान खान का हाथ पकड़कर खींचते हुए उन्हें अपनी गाड़ी के पास ले गईं और दबंग खान को कहा कि उन्हें छोड़कर आएं। सलमान और शहनाज की बॉन्डिंग जहां कुछ लोगों को क्यूट लगी तो कई ऐसे भी थे जिन्हें शहनाज का ये बिहेवियर बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। आलिया-रणबीर की शादी, एक्स गर्लफ्रेंड्स कैटरीना और दीपिका ने संदेश लिख सबको चौंकाया शहनाज के वायरल वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'इसने और सलमान खान दोनों ने पी लिया है, जिसकी वजह से ऐसी छिछोरी हरकत कर रहे हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने शहनाज के लिए अपनी चिंता दिखाते हुए लिखा, 'क्षमा करें, लेकिन यह सामान्य नहीं लग रहा है, मुझे लगता है कि दोनों नशे में हैं, मैंने सना को इस तरह कभी नहीं देखा है, आशा है कि वह ठीक होगी।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद अब सलमान खान से लिपट रही है...गोल्ड डिगर है सब के सब'। शहनाज गिल हुईं ट्रोल ब्लैक शरारा पहने इस पार्टी में शहनाज गिल काफी खूबसूरत लग रही थीं। यहां उन्हें सलमान खान के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हुए देखा गया। सलमान के साथ उनके वीडियो सामने आने के बाद ट्रोलर्स ने शहनाज को उनकी हरकतों के लिए जमकर ट्रोल किया, कई ट्रोलर्स ने उनपर कई भद्दे कमेंट्स किए हैं। शहनाज गिल पिछले दिनों गुरुग्राम, हरियाणा में ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यह कार्यक्रम बच्चों के इम्पावरमेंट के लिए था। इसी कार्यक्रम से शहनाज गिल के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कार्यक्रम में पहुंची शहनाज गिल को सम्मानित किया जा रहा है, तो एक वीडियो में वह पंजाबी गाने पर सभी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। शहनाज को डांस करते हुए देख उनके फैंस काफी खुश नजर आए और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शहनाज के इस कार्यक्रम में भाग लेने से फैंस को सिद्धार्थ की भी याद आ गई। खबरों की माने तो वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड डेब्यू करने को भी तैयार हैं।  “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir