दर्दनाक मौत : पत्नी को करंट से तड़पता देख पति पहुंचा, लेकिन दोनों की चली गई जान, घर में मातम

दर्दनाक मौत : पत्नी को करंट से तड़पता देख पति पहुंचा, लेकिन दोनों की चली गई जान, घर में मातम जगदलपुर। जिले में एक बड़ी घटना हो गई। बिजली करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। ये मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मधोता का है। पुलिस व फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच कर रही है। साधुपारा निवासी एक महिला खेत में काम कर रहे पति के लिए खाना छोड़ने के लिए पहुंची थी। खेत में फैंसिंग तार में करंट होने की वजह से अचानक करंट की चपेट में आ गई, जिसके बाद पत्नी को तड़पता देख पति उसे बचाने के लिए दौड़ता हुआ गया और जैसे ही वह अपनी पत्नी को पकड़ा तत्काल बिजली दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी पहुंचीं रायपुर, बोलीं- कांग्रेस सरकार से जनता खुश नहीं, कांग्रेस ने किया पलटवार, देखिये वीडियो घटना की जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है। भूपेश तुंहर द्वार : मुख्यमंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला, DFO और रेंजर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि फिलहाल दोनों की बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट से ही होना प्रतीत हो रहा है। सीएसईबी अधिकारी सहदेव ठाकुर ने मीडिया को बताया कि अगर कोई व्यक्ति मवेशियों के लिए करंट लगाया है तो इसका जिमेदार वही होगा।अगर हमारी गलती से किसी की मौत होती है तो हम पीड़िता के परिजनों को मुआवजा देते हैं। देखिये वीडियो- सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों