लापरवाही : मेडिकल ऑफिसर निलंबित, बीएमओ और प्रभारी को नोटिस जारी

लापरवाही : मेडिकल ऑफिसर निलंबित, बीएमओ और प्रभारी को शो कॉज नोटिस जारी रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लटोरी में लापरवाही पर तत्काल फैसला सुनाया। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में लापरवाही पर मेडिकल ऑफिसर राकेश कुमार साव को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह और प्रभारी शत्रुघ्न भगत को शो कॉज नोटिस जारी करने कहा है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1522945085951946752?t=o8evzRoH-Jbrc-zJFF0ILQ&s=08 मुख्यमंत्री लटोरी के सीएचसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वहां स्टॉक रजिस्टर मैंटेन नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।