'असानी' चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने कई राज्यों को दी चेतावनी

'असानी' चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने कई राज्यों को दी चेतावनी नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के का रण 'असानी' चक्रवाती तूफान आने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अगले 12 घंटे में यह भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। बुलेटिन में कहा गया है, चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार, यह निकोबार द्वीपसमूह से 480 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 400 किमी पश्चिम में है। रविवार को सुबह 8 बजे के आसपास यह चक्रवात विशाखापट्टनम से 940 किमी और पुरी से 1000 किमी की दूरी पर था।  आंध्र प्रदेश के अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक असानी चक्रवात 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर ही बढ़ता रहेगा और इसके बाद बंगाल की खाड़ी से जुड़े आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। यह भी बताया गया कि अभी इस तूफान के ओडिशा या आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल करने के आसार नहीं हैं बल्कि ये तट के समानांतर चलेगा। हालांकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने  अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में बारिश शुरू हो गई है।  यहां 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और हवा की गति और तेज हो सकती है। इसी तरह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट पर भी भारी वर्षा और तेज गति से हवाएं चलनी की आशंका है। देखिये वीडियो- सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों