व्यापारी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत, दो गंभीर

व्यापारी को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत, दो गंभीर जशपुर। जिले में व्यापारी की कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में व्यापारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। वहीं कार सवार दो बच्चे गंभीर हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मृतक व्यापारी का सौरभ बंसल है। वह कुनकुरी का रहने वाला था और कपड़े का व्यापार करता था। शनिवार की देर रात सौरभ अपनी पत्नी निशु बंसल और दो बच्चे के साथ अपने घर मछुआटोली की ओर से लौट रहा था। इस दौरान सलिहा टोली ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी कार के अंदर ही सभी बुरी तरह से फंस गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और व्यापारी को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक के उसकी मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल निशु और उनके दो बच्चों को अस्पताल रवाना किया गया। इस दौरान रास्ते मे ही अंशु की भी मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों सदमे है। सभी रो रोकर बुरा हाल है।