भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल के सामने चढ़ावे की शिकायत, बोले- साहब 10 प्रतिशत घूस के बिना काम नहीं होता सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने आज अधिकारियों पर 10 प्रतिशत रिश्वत लेने की शिकायत कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि जिला पंचायत में 10 परसेंट घूस मांगा जाता है, और नहीं देने पर फाइल लौटा दी जाती है, जो पैसा देता है उसी का काम होता है। इस शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के तेवर भी तल्ख हो गए। मुख्यमंत्री मौके पर ही मामले की जांच के आदेश दे दिए। भूपेश तुंहर द्वार : मुख्यमंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला, DFO और रेंजर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्मर के पांचवें दिन सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा के नवापारा गांव में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उसका निपटारा भी कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने जिला पंचायत के अधिकारियों के भ्रष्टाचार का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया। मुख्यमंत्री ने ना सिर्फ इस मामले में जांच के आदेश दिए, बल्कि ये भी कहा कि अगर मामले में सच्चाई मिली तो दोषिय़ों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को ACB में शिकायत कर रंगे हाथों पकड़वायें। ग्रामीण ने कहा कि जैसे हमारा कोई फाइल जनपद पंचायत से जिलापंचायत भेजा जाता है, तो वहां से सरसरी निगाह से लौटा दिया जाता है, मालूम हुआ है कि वहां बिना 10 परसेंट दिये कोई काम नहीं होता, विकास योजनाओं का कोई भी काम हो जब तक अधिकारियों के पास 10 परसेंट चढ़ावा नहीं चढ़ाएं फाइल आगे नहीं बढ़ती है। इसका खामियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। जो पैसा देता है उसका काम तुरंत हो जाता है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण की शिकायत को गंभीरता से सुना। इसके बाद कहा कि दोषियों पर आप लोग चिंता ना करें। मैं इस मामले की जांच कराऊंगा, यदि आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई करेंगे ऐसे मामले सामने आने पर एसीबी में भी शिकायत करें, हम भ्र्ष्टाचार करने वालों को रँगे हाथों पकड़वाएंगे। देखिये वीडियो- सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों