सीएम भूपेश ने की घोषणा, उप तहसील का होगा गठन, बनेगा पुल, नये विद्युत सब-स्टेशन की होगी स्थापना

सीएम भूपेश ने की घोषणा, उप तहसील का होगा गठन, बनेगा पुल, नये विद्युत सब-स्टेशन की होगी स्थापना रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवापाराकला में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने नवापाराकला गेजी मार्ग में गेज नदी पर नए पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने प्रेमनगर-उमेश्वरपुर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण एवं निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए नये विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं प्रशासनिक कसावट के लिए उमेश्वरपुर में नवीन उप तहसील के गठन की घोषणा की। भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल के सामने चढ़ावे की शिकायत, बोले- साहब 10 प्रतिशत घूस के बिना काम नहीं होता मुख्यमंत्री बघेल ने पेयजल की समस्या से जूझ रहे गांवों में सौर ऊर्जा चलित पम्प के माध्यम से पेयजल की सुविधा देने, प्रेमनगर के उच्चतर माध्यमिक स्कूल केे लिए नवीन भवन, चौरी पहाड़ स्थित देवस्थल में सुविधाओं के विस्तार, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति की भी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी वहां सौर ऊर्जा चलित पम्प के माध्यम से सिंचाई सुविधा का विस्तार किया जाएगा।  मुख्यमंत्री बघेल ने आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि मैं यह जानने निकला हूं कि शासन की योजना का लाभ आमजन को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को नियमों के तहत अभियान चलाकर वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए जाए। भूपेश तुंहर द्वार : मुख्यमंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला, DFO और रेंजर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रिकॉर्ड 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। छत्तीसगढ़ में धान का जितना मूल्य मिल रहा है उतना पूरे देश में कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने गौ-माता की सेवा की है, गोबर खरीद रहे हैं और आगे गौमूत्र भी खरीदेंगे। गौमाता की तरह हमें धरती माता की भी सेवा करनी है, इसके लिए खेतों में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करना होगा जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान प्रेमनगर विकासखण्ड सरपंच संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मरकाम ने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने पर मुख्यमंत्री बघेल को संघ की ओर से धन्यवाद दिया।

प्रेमनगर विकासखंड में  नवीन सामुदायिक भवन

मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर विकासखंड में ₹2.50 करोड़ की लागत से नवीन सामुदायिक भवन और ₹1.50 करोड़ की लागत के प्री मैट्रिक बालक छात्रावास,कोटेया का शिलान्यास और PHC मंहगई के नगर स्टाफ क्वार्टर लोकार्पण किया।

गोधन न्याय योजना से आ रही खुशहाली

नवापारा के किसान रामभगत ने मुख्यमंत्री को बताया कि #गोधनन्याययोजना के तहत गोबर बेचने से उन्हें इस साल 40 हजार रुपये मिले हैं, इससे मुझे बहुत आर्थिक सहयोग मिला है। कोविड-19 से मां की मौत के बाद यशोदा बिटिया को #महतारीदुलारयोजना से मिला सहारा।यशोदा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, इसी योजना के कारण वो पढ़ाई कर पर रही हैं। मुख्यमंत्री ने यशोदा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने नवापारा कला में कहा कि पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से दोहरा फायदा है,दूध भी बेच सकते और गोबर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेयरी विकास के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित कर तत्काल सब्सिडी का लाभ दिलाएं। देखिये वीडियो- सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों