CG Vyapam : उप अभियंता के 400 पदों के लिये हुई परीक्षा, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, सवालों को लेकर दी ये जानकारी रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने रविवार को उप अभियंता के 400 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए रायपुर में 22 समेत प्रदेश के 5 जिलों में कुल 58 सेंटर बनाए गए। इसमें 17902 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए 20526 आवेदन आए थे। परीक्षा के दौरान 2534 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। BSF में निकली नौकरी, जूनियर इंजीनियर, सब-इंस्पेक्टर के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें शैक्षणिक योग्यता परीक्षा दिला के निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में इंजीनियरिंग से जुड़े सवालों के साथ सामान्य ज्ञान व छत्तीसगढ़ से जुड़ी जानकारियों से संबंधित सवाल पूछे गए थे। जिलेवार उपस्थिति को देखें तो रायपुर में 6203 अभ्यर्थी, जगदलपुर के तीन केंद्रों में 759, दुर्ग के 15 केंद्रों में 4516, बिलासपुर के 15 केंद्रों में 4579 और अंबिकापुर के 5 केंद्रों में अट्ठारह सौ 45 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल। बता दें कि जल संसाधन विभाग में सिविल इंजीनियर के पद पर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। इसमें उप अभियंता सिविल बैकलॉग के लिए 18 पद और उप अभियंता सिविल निमित्त पद 382 पदों के लिए व्यापम द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी, CA के घर 19 करोड़ 31 लाख नकद बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir