बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर नहीं गूजेंगी संगठनों की आवाज, सरकार ने बदल दिया नियम, अब इस स्थान पर करना होगा आंदोलन रायपुर। राजधानी का बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर कई संगठनों की मांगें पूरी हुई। यहां हजारों की संख्या मे लोग जुटते थे, अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते थे। लेकिन अब यहां ऐसा नहीं हो सकेगा। धरना स्थल पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। नये नियम के मुताबिक, यहां पर केवल एक सौ प्रदर्शनकारी ही शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे। इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बूढ़ा तालाब के सामने के वर्तमान धरना स्थल पर केवल शांतिपूर्ण आंदोलन की ही अनुमति रहेगी। यहां किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस की अनुमति नहीं होगी। वहीं आंदोलनकारियों की संख्या ज्यादा होने नया रायपुर में प्रदर्शन की अनुमति मिलेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सराफा एसोसिएशन और स्थानीय पार्षद सहित लोगों ने भी इस स्थल को जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी। जिसे मान लिया गया है। कलेक्टर का कहना है कि बूढा तालाब के सामने के स्थल पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जमावड़े से आमजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। आने जाने की असुविधा, बार बार जाम की स्थिति के साथ आसपास की दुकानें भी बंद करनी पड़ रही थी, जिससे लोगों को जरूरत की चीजों के लिए भी भटकना पड़ रहा था। इसके साथ ही निकट ही संचालित दानी गर्ल्स स्कूल और सप्रे शाला के विद्यार्थियों को भी स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही थी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कलेक्टर ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधियों और अन्य संगठनों की मांग पर धरना स्थल को नवा रायपुर राज्योत्सव मैदान के सामने स्थानांतरित किया गया है। साथ ही, पुराने धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिकतम एक सौ निर्धारित की गई है। देखिये वीडियो- सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir