CSK vs DC : चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में केकेआर का नुकसान, दिल्ली की शर्मनाक हार

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में केकेआर का नुकसान, दिल्ली की शर्मनाक हार  स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे के अर्धशतक की मदद से 208 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस सीजन चौथी बार चेन्नई 200 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। इस स्कोर के आगे दिल्ली की पूरी टीम 17.4 ओवर में 117 रनों पर ही ढेर हो गई। मोइन अली ने इस दौरान सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह के खाते में दो-दो विकेट आए। सीएसके इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई और केकेआर ने इस सीजन 4-4 मैच जीते हैं, मगर बेहतर रन रेट होने की वजह से सीएसके कोलकाता से आगे हैं। वहीं दिल्ली 10 प्वाइंट्स के साथ 5वें पायदान पर ही है। चेन्नई सुपर किंग्स की शिकस्त, कप्तान धोनी ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा, प्लेऑफ में  दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआत से ही पंत के इस फैसले को गलत साबित किया। ऋतुराज गायकवाड़ (41) और डेवोन कॉनवे (87) ने चेन्नई को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। इसके बाद दूबे ने 32 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में सीएसके लड़खड़ा गई थी जिस वजह से टीम 208 के स्कोर तक ही पहुंच पाई। धोनी ने 8 गेंदों पर 21 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली के लिए नॉर्खिया को तीन और खलील अहमद को दो विकेट मिली। चेन्नई ने इस सीजन सबसे अधिक चौथी बार 200 रन का आंकड़ पार किया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। केएस भरत 8 और डेविड वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत (21) और मिशेल मार्श (25) ने इसके बाद तेजी से रन जुटाने की जरूर कोशिश की मगर इसी चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद दिल्ली की पारी नहीं संभली। शार्दुल ठाकुर ने अंत में 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। MI vs GT : स्टार बल्लेबाज आखिरी ओवर में नहीं बना सके 9 रन, मुंबई ने की शानदार गेंदबाजी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira