ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कई वेब सीरीज और फिल्में, दर्शकों का होगा खूब मनोरंजन, जानिए फिल्मों के बारे मेें
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कई सीरीज और फिल्में, दर्शकों का होगा खूब मनोरंजन, जानिए फिल्मों के बारे मेें
मुंबई। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ दर्शकों को फिल्मों का इंतजार रहता है। सिनेमा घरों के साथ अब लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में देखते हैं। इस हफ्ते भी कई सीरीज और फिल्में रिलीज होगी। जो सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करेगा। आइए जानते है उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में...
मॉर्डन लव मुंबई
इस वेब सीरीज को छह निर्देशकों ने साथ मिलकर बनाया है, जिसमें विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सेहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नूपुर अस्थाना शामिल हैं। इस सीरीज में अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। ये सीरीज 13 अप्रैल से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम करेगी।
द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की कश्मीरी पंडितों की नरसंहार की कहानी को दर्शाती ये फिल्म अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। 13 मई को यह फिल्म जी5 पर हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू में रिलीज होगी।
बीस्ट
विजय स्टारर बीस्ट 13 अप्रैल को थिएटर में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर लोगों में जिस तरह का उत्साह और क्रेज दिखा गया था, वह रिलीज के बाद सामान्य हो गया। फिल्म को बड़े पर्दे पर उतनी सफलता नहीं मिली। अब फिल्म एक महीने बाद ही 13 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।
पुझू
रथीना पीटी द्वारा निर्देशित फिल्म में ममूटी एक नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे। इस क्राइम थ्रिलर में पार्वती थिरुवोथु भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। यह फिल्म 13 मई से सोनी लिव पर स्ट्रीम करेगी।
स्नीकरेला
यह एक अमेरिकी म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन एलिजाबेथ एलन रोसेनबान ने किया है। वहीं, डेविड लाइट एंड जोसेफ रासो, तमारा चेस्ना, मिंडी स्टर्न और जॉर्ज गोर ने फिल्म को लिखा है। इसमें चुना जौकब्स और लेक्सी अंडरवुड मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 मई को रिलीज होगी।
आवर फादर
यह एक क्राइम बेस्ड डाक्यूमेंट्री है। इसमें डॉ. डोनाल्ड क्लाइन की सात साल की यात्रा के बारे में बात करते हुए उनके रहस्यों को सामने लाया जाता है। 'आवर फादर' को 11 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
कैटरीना कैफ ने पति विक्की के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने किये मजेदार कमेंट्स
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir