दिनदहाड़े लूट की वारदात, कैशियर से 10 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार रायपुर। राजधानी रायपुर में आज दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के कैशियर को बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद 10 लाख रुपए लूटकर भाग निकले। मामले में 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर गंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी, CA के घर 19 करोड़ 31 लाख नकद बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच लूटपाट की वारदात हुई है। प्रॉपटी डीलर का कैशियर आकाश यादव अपने घर से 10 लाख रुपए नकदी लेकर रजिस्ट्री ऑफिस जा रहा था। इस दौरान चूना भट्टी एक्सप्रेस-वे के नीचे ही बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने प्रार्थी को रोककर मारपीट करते हुए हथियार दिखाकर डिग्गी में रखें 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। छत्तीसगढ़ के 99 बीएड कालेजों में प्रवेश पर लगी रोक, जीरो एकेडमिक ईयर घोषित