10 प्रतिशत कमीशन मामला, सीएम से शिकायत के बाद अधिकारी का ट्रांसफर, आदेश जारी

10 प्रतिशत कमीशन मामला, सीएम से शिकायत के बाद अधिकारी का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमीशनखोरी के मामले में एक आईएएस का ट्रांसफर कर दिया है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने जिला पंचायत सीईओ की छुट्टी की कर दी है। 2016 बैच के आईएएस अफसर राहुल देव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। राहुल देव को जांजगीर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं लीना कोसम सूरजपुर की नई सीईओ होगी।  मुख्यमंत्री टेक आफ होते ही ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया है।  बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को जिला पंचायत में भ्रष्टाचार और 10 प्रतिशत कमीशन की शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल के सामने चढ़ावे की शिकायत, बोले- साहब 10 प्रतिशत घूस के बिना काम नहीं होता दिल्ली में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक है। मुख्यमंत्री दौरा ब्रेक कर बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे हैं। उनका हेलिकाप्टर रायपुर आने के लिए जैसे ही टेकऑफ हुआ, राहुल देव का हटाने का आदेश जारी हो गया। भूपेश तुंहर द्वार : मुख्यमंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला, DFO और रेंजर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला  राहुल 2016 बैच के आईएएस हैं। उनकी पत्नी भावना गुप्ता अंबिकापुर की पुलिस अधीक्षक हैं। भावना कैडर चेंज कराकर छत्तीसगढ़ आई हैं। देखिये वीडियो- सुखद या दुखद : राज्य के सीएम को एक पटवारी को निलंबित करने का आदेश देना पड़ा, क्यों