छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'असानी' का असर, गरज चमक के साथ होगी बारिश, छाये रहेंगे काले बादल

छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'असानी' का असर, गरज चमक के साथ होगी बारिश, छाये रहेंगे काले बादल रायपुर। चक्रवात 'असानी' का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखेगी। प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छींट पड़ने की आशंका है। वहीं आसमान में काले बादल छाये रहेंगे, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी।  मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के 10 मई तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की संभावना है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ का पड़ोसी राज्य है। दिनदहाड़े लूट की वारदात, कैशियर से 10 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 9 मई को हवा की दिशा में परिवर्तन होकर बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त ठंडी हवा का आगमन होने की प्रबल संभावना है। चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। चक्रवात के असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 'असानी' चक्रवात के कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। चक्रवात के 10 मई तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंचने की संभावना है।  हल्की बारिश व अंधड़ चलने की संभावना 'असानी'  चक्रवात की वजह से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चल सकती है। 10 मई को भी 'असानी'  चक्रवात के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। हवा की गति भी बढ़ने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाये रहने तथा उत्तर छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल रह सकता है। चक्रवात के असर से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर नहीं गूजेंगी संगठनों की आवाज, सरकार ने बदल दिया नियम, अब इस स्थान पर करना होगा आंदोलन “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir