KKR vs MI : बुमराह-ईशान का शानदार खेल, लेकिन जीत नहीं मिली, प्ले ऑफ में कोलकाता की उम्मीदें बाकी स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मात दे दी। केकेआर ने मुंबई को 52 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। वहीं मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में ये 9वीं हार है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि कोलकाता की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। केकेआर के खाते में अब 10 अंक हो गए हैं और टीम अंकतालिका में 9वें से 7वें पायदान पर पहुंचने में सफल हुई है। CSK vs DC : चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में केकेआर का नुकसान, दिल्ली की शर्मनाक हार इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान का ये फैसला पहले तो सही साबित नहीं हुआ, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट निकालकर केकेआर की कमर तोड़ने का काम किया। ऐसे में कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को मिला 166 रन का लक्ष्य उस समय बड़ा लगने लगा, जब टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट और ईशान किशन का अर्धशतक टीम के काम नहीं आया। KKR टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर की 43-43 रन की पारी, अजिंक्य रहाणे की 25 और रिंकू सिंह की 23 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। मुंबई की तरफ से ईशान किशन ने 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई बल्लेबाज अच्छे रन नहीं बना सका। यही कारण रहा कि मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ा। केकेआर अगर बाकी के दो मैच बड़े अंतर से जीत लेती है तो टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बने रहेंगे। MI vs GT : स्टार बल्लेबाज आखिरी ओवर में नहीं बना सके 9 रन, मुंबई ने की शानदार गेंदबाजी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira