10 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा, कैशियर और उसका भतीजा गिरफ्तार

10 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा, कैशियर और उसका भतीजा गिरफ्तार रायपुर। प्रापर्टी डीलर के कैशियर से सोमवार को दिनदहाड़े 10 लाख के लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे बाद केस सुलझा लिया। लेकिन मामले में सच जान हर कोई हैरान रह गया। दरअसल लूट की घटना झूठी निकली। कैशियर का लाखों रुपए देख नीयत खराब हो गया और अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू टिकाकर पैसा लूटने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जांच में पता चला कि कैशियर ने ही अपने भतीजे के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। कैशियर और उसके भतीजे की निशानदेही पर पुलिस ने नौ लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपित कैशियर से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने पर वैधानिक कार्रवाई करने की बात पुलिस अफसरों ने कही है। दिनदहाड़े लूट की वारदात, कैशियर से 10 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार पुलिस के मुताबिक कथित लूट की वारदात सुबह 11 बजे होना कैशियर आकाश यादव ने बताया था। प्रापर्टी डीलर के यहां आकाश कैशियर का काम करता था। वह सोमवार को सुबह 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। आरोपित कैशियर ने पुलिस को बताया था कि फाफाडीह चूना भट्ठी एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोककर डिक्की से 10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने उसके पेट में चाकू से वार भी किया। हालांकि उसे किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस को बताई ये झूठी कहानी आकाश ने लूट की पूरी साजिश अपने भतीजे के साथ रचने के बाद पुलिस थाने में जाकर बताया कि गुढ़ियारी आफिस से पैसे लेकर वह देवेंद्र नगर स्थित बैंक जाने के लिए निकला था। एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर दो युवक पहले से खड़े थे। दोनों ने चेहरा ढंक रखा था। इनमें से एक ने गाड़ी रुकवाई। जैसे ही गाड़ी रुकी, दूसरा युवक बाइक से आया और उसने आकाश की एक्टिवा में टक्कर मार दी। आकाश के साथ छीनाझपटी के बीच एक ने उसके पेट में चाकू से वार किया। हालांकि उसे मात्र खरोच आई। तभी एक ने उसके चेहरे पर मुक्के से मारने के बाद गाड़ी की चाबी निकाल ली। उसके बाद डिक्की खोलकर 10 लाख रुपये लेकर ये भाग निकले। बाइक सवार पीछे की ओर से भागा, जबकि दो आरोपित पैदल ही दीवार कूदकर फरार हो गए। पैदल भागने वालों के पास लूट के पैसे थे। घटना के बाद आकाश ने थाने में जाकर लूट की जानकारी दी। पुलिस के शक की वजह यही कहानी बनी। एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के नीचे जहां कथित लूट होना बताया गया, वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। किसी ने आरोपी को नहीं देखा आकाश ने जहां लूट होना बताया, वहां से 100 मीटर दूरी पर मुख्य मार्ग है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच वहां से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आरोपितों के जिस ओर भागने की बात कैशियर ने कही थी, वह भी पुलिस के गले से नहीं उतरी। उस ओर से छत है जो सीधे घर के आंगन में सीढ़ी के रास्ते ले जाती है। वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी के आने-जाने की बात से साफ मना कर दिया। वारदात के तरीके से भी पुलिस को कैशियर पर संदेह हुआ और उसकी कोई बात पुलिस के गले नहीं उतरी। सख्ती से पूछताछ करने पर आखिरकार आकाश ने पैसे के लालच में आकर लूट की झूठी कहानी रचना कबूल किया। बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर नहीं गूजेंगी संगठनों की आवाज, सरकार ने बदल दिया नियम, अब इस स्थान पर करना होगा आंदोलन “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir