आमिर खान की बेटी आयरा ने बिकनी में काटा केक, परिवार के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेशन
आमिर खान की बेटी आयरा ने बिकनी में काटा केक, परिवार के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेशन
मुंबई। अभिनेता आमिर खाने की बेटी आयरा खान ने 25 साल की हो गई। उनका अपना जन्मदिन अपने डियर पेरेंट्स आमिर खान और रीना दत्ता की प्रेजेंस में शानदार तरीके से मनाया। आयरा के बर्थडे को उनके पेरेंट्स के साथ बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने भी स्पेशल बनाया। सोशल मीडिया पर आमिर खान की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें छाई हुई हैं।
पूल साइड बैश से लेकर मिड नाइट केक कटिंग तक, आयरा खान का बर्थडे सेलिब्रेशन परफेक्ट होने के साथ स्वीट भी था। आयरा खान की केक कटिंग की फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। फोटो में आयरा बिकिनी पहने केक काटती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में आमिर खान उनके छोटे बेटे आजाद और आयरा की मां रीना दत्ता भी देखी जा सकती हैं।
बॉयफ्रेंड ने आयरा पर लुटाया प्यार
आयरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे ने भी उनकी फोटोज शेयर करते हुए उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। नुपुर ने आयरा की तीन फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में आयरा केक काटती हुई नजर आ रही हैं, जबिक आखिरी फोटो में आयरा और नुपुर पूल में एक दूसरे संग रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखे जा सकते हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए नुपुर ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे माई लव। मैं तुमसे बहुत-बहुत ज्यादा प्यार करता हूं।
आयरा के पेरेंट्स और बॉयफ्रेंड नुपुर ने आयरा के बर्थडे को सच में स्पेशल बना दिया है। फोटोज देखकर तो लग रहा है कि आयरा का ये बर्थडे वाकई में यादगार रहा है।
इन तस्वीरों में आयरा खान के साथ आमिर खान, उनके सौतेले भाई आजाद, उनकी मां रीना दत्ता के साथ-साथ आमिर खान की दूसरी पत्नी रहीं किरण राव भी नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीरों में आयरा के बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) उन पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं, साथ ही किरण को भी आयरा के साथ पूल में एन्जॉय करते देखा जा सकता है।
आमिर खान की पहली पत्नी की बेटी हैं आयरा
बता दें कि आयरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। आयरा के अलावा आमिर और रीना का एक बेटा भी है, जिसका नाम है जुनैद। साल 1986 में आमिर और रीना ने घर से भागकर शादी की थी। यह शादी लगभग 16 साल चली और फिर साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2002 में आमिर ने किरण राव से शादी थी, हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चली और 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम है आजाद राव खान।
पार्टी में आयरा ने की खूब मस्ती
आयरा खान ने सभी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पहली तस्वीर में आयरा केक काटने से पहले मोमबत्तियां बुझाती दिख रही हैं, दूसरी तस्वीर में वह एक रेस्टोरेंट में चिल करती नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीरों में आयरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ बिकिनी पहने हुए पूल में काफी रोमांटिक दिखाई दे रही हैं। फिर चौथी तस्वीर में वह आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव के साथ पूल में नजर आ रही हैं।
कैटरीना कैफ ने पति विक्की के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने किये मजेदार कमेंट्स
“A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir