बलौदाबाजार : हिरमी में एक युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बलौदाबाजार : हिरमी में एक युवक की हत्या, नाबालिक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सुहेला के ग्राम हिरमी में एक युवक का मर्डर हो गया।  मृतक का नाम रामदुलार यादव (24 वर्ष) है।  मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात 11 बजे की है। जय स्तंभ चौक के पास युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र हिरमी में ठेकेदारी में ट्रैक्टर ड्राइवर था। वहीं हत्या की सूचना के बाद मौके पर सुहेला पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पहले आशंका जताई जा रही थी वारदात को किसी अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है। लेकिन आरोपी गांव के युवक ही निकले।  क्लिक कर पढ़े- स्कूलों में शिक्षकों का नया सेटअप, छात्रों की संख्या घटने पर होंगे कम शिक्षक, जानिए प्राथमिक, मिडिल समेत सभी स्कूल का सेटअप

शादी कार्यक्रम में नाचने की बात को लेकर हत्या

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अंधे कत्ल का महज 7 घण्टे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। दरअसल,थाना सुहेला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरमी में शादी कार्यक्रम में नाचने की बात को लेकर कर युवक की हत्या कर दी गई। रास्ते में गिरा रुपयों से भरा बैग, 24 घंटे बाद मिला 25 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार, व्यापारी ने ली राहत की सांस पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी राहुल ध्रुव द्वारा चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में  हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के आरोप में एक नाबालिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दिनेश साहू और सागर सेन का विवाह था। दोनों की चूलमाटी एक स्थान पर थी। रामदुलार यादव (24) दिनेश की चूलमाटी में शामिल होने अपने दोस्ट नेमकुमार धीवर और महेश साहू के साथ जा रहा था। वहीं आरोपी राहुल ध्रुव सागर सेन की चूलमाटी में शामिल होने जा रहा था। दोनों पक्ष तरुण ट्रेडर्स दुकान के पास पहुंचे थे कि डीजे और गड़वा बाजा की धुन पर डांस करने लगे। इसी दौरान डांस को लेकर रामदुलार यादव और आरोपी राहुल ध्रुव में विवाद हो गया और आवेश में आकर राहुल ने चाकू से रामदुलार यादव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

चाकू को झोपड़ी में छिपा दिया

वारदात के बाद आरोपी घटना में प्रयुक्त चाकू को छिपाने अपने दोस्त ठाकुर चक्रधारी और एक अपचारी बालक के पास आया और उसे चाकू देकर चला गया।  आरोपी का सहयोग करते हुए दोनों ने चाकू को राजू चक्रधारी की झोपड़ी में छिपा दिया।  पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भाई रामकुमार यादव मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ अपने भाई को एंबुलेंस से सुहेला सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आरोपियों के नाम

1. राहुल ध्रुव पिता ईतवारी राम ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी हिरमी, 2. ठाकुर चक्रधारी पिता भगत चक्रधारी उम्र 22 वर्ष निवासी हिरमी 3. एक विधि से संघर्षरत बालक 10 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा, कैशियर और उसका भतीजा गिरफ्तार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir