वायरल वीडियो मामले में सीएम भूपेश ने जताया अफसोस, बीजेपी पर साधा निशाना रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से वापस लौटने के बाद अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए निकल गए हैं। दौरे के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने प्रेम नगर विधानसभा के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के वायरल वीडियो के विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि वह महिला अपनी बात कर रही थी। वह दुखी थी, अपनी पीड़ा बता रही थी। मुझे उस वक्त डांटना नहीं चाहिए था। इस बात का मुझे अफसोस है। सीएम ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी इस तरह की वीडियो अपलोड कर निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। वो अपनी पोजीशन बचाने के लिए बदनाम करने की साजिश रचते हैं। भूपेश तुंहर द्वार : मुख्यमंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला, DFO और रेंजर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला बीजेपी द्वारा गर्मी की छुट्टियों में सीएम से बच्चों के मिलने पर सवाल उठाए गए। इस पर भूपेश बघेल ने जवाब दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां चल रही है लेकिन अगर मैं स्वामी आत्मानंद स्कूल जाऊंगा तो बच्चे तो मिलने आएंगे ही। मैं बच्चों के परिजनों से मिल रहा हूं। हम आम के बगीचे, साल वृक्ष के नीचे बैठ रहे हैं। हमारा यह दौरा सामान्य है जब रमन सिंह का दौरा होता था तो उनके दौरे में ही अरबों रुपए फूंक दिए जाते थे। हमारी योजनाओं से जनता काफी खुश है।