निर्धन कन्या के विवाह के लिए झेरिया धोबी समाज ने दी सहयोग राशि देवरबीजा। झेरिया धोबी समाज के देवरबीजा राज अपने सामाजिक कार्य के लिए जाना जाता है। अभी एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए आर्थिक मदद की है। समाज की इस नेक कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है। ग्राम बेमेतरा निवासी फिरंता निर्मलकर की बेटी संगीता निर्मलकर के विवाह के लिए समाज द्वारा सहयोग के रूप में राशि प्रदाय किया गया। इसके अलावा बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष मंगत साहू के द्वारा उक्त बालिका के विवाह के लिए सहयोग राशि प्रदान किया गया। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष भोजेन्द्र निर्मलकर, युवा जिला अध्यक्ष तारकेश्वर, बुधराम निर्मलकर पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल रजक उपाध्यक्षक जनक राम निर्मलकर सचिव शांतूराम निर्मलकर, मंथिर निर्मलकर, कुलेश्वर, सुंदरू निर्मलकर, समेलाल निर्मलकर, रोगो निर्मलकर, परसोत्तम निर्मलकर, अनिल निर्मलकर पंच उपस्थित थे। 10 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा, कैशियर और उसका भतीजा गिरफ्तार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir