police transfer : बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
बलौदाबाजार 10 मई 2022। बलौदाबाजार जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। एएसआई, प्रधान आरक्षक समेत आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक, कुल 18 पुलिसकर्मी का ट्रांसफर किया गया हैं। एक ASI, तीन प्रधान आरक्षक समेत 14 आरक्षकों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों को फिल्ड से लाइन भेजा गया है। यह आदेश एसएसपी दीपक झा के जारी किया है।
