लव मैरिज का बुरा अंत, शादी के 10 दिन बाद हत्या, बियर बार से आरोपी पति गिरफ्तार

लव मैरिज का बुरा अंत, शादी के 10 दिन बाद हत्या, बियर बार से आरोपी पति गिरफ्तार दुर्ग। लव मैरिज करना एक युवती को भारी पड़ गया। शादी के कुछ दिनों बात ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात किसी और नहीं, बल्कि उसके पति ने ही अंजाम दिया। जिले में हत्या का यह मामला सुन हर कोई हैरान रह गया। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की घर में ही लाश मिली है। मृतका की सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस, 10 दिन पहले ही महिला का विवाह हुआ था। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रास्ते में गिरा रुपयों से भरा बैग, 24 घंटे बाद मिला 25 लाख रुपए, व्यापारी ने ली राहत की सांस  जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या कर फरार होने वाले पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। जामुल पुलिस ने बताया कि वार्ड 5 लक्ष्मी पारा जामुल निवासी चित्र लेखा देवांगन 25 वर्ष ने जामुल के रहने वाले विवेक गुप्ता से हाल ही में प्रेम विवाह किया था। दो तीन दिनों से विवेक के ससुराल आना जाना नही होने से घटना के दिन सास चित्रलेखा से मिलने पहुंची थी। लेकिन पलंग में युवती की लाश देख फफक पड़ी। घर मे युवती का पति विवेक फरार था। सास ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद घटनस्थल जामुल पुलिस और सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर विवेक को जामुल स्थित बियर बार से पति विवेक को पकड़ा गया है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात भी दोनो में विवाद हुआ था। इसी के चलते उसे मारना बताया है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है की विवेक नशे का आदि है। विवेक भाजपा जामुल मंडल मंत्री प्रशांत गुप्ता का भाई है। 10 लाख रुपये लूट की घटना का खुलासा, कैशियर और उसका भतीजा गिरफ्तार “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir