लाईवलीहुड कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, मोबाइल और टैबलेट चलाने की जानकारी रखने वाले युवकों को प्राथमिकता रायपुर। जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा संकल्प परियोजना के तहत लाइवहुड कॉलेज जोरा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 12 मई2022 को सुबह 11 बजे रखा गया है। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक गैलेक्सी द्वारा मिटान फील्ड एक्जीक्यूटीव पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। रायपुर जिले के आवेदक जो कम से कम स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण है, जिनके पास 2 व्हीलर चलाने का स्थायी लाइसेंस तथा 2 व्हीलर की आरसी बुक हो और जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक हो, वे युवा अपने सभी प्रमाण पत्रों के मूल एवं सत्यापित प्रतिलिप के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। चयनित युवकों को प्रतिमाह 12 हजार रुपए का मानदेय और अन्य भत्ते प्राप्त होंगे। तथा उनका कार्य क्षेत्र रायपुर होगा। जिन युवाओं को मोबाइल एवं टैबलेट चलाने का ज्ञान होगा, उन्हें चयन में प्राथमिकता दिया जाएगा। भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल के सामने चढ़ावे की शिकायत, बोले- साहब 10 प्रतिशत घूस के बिना काम नहीं होता “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir