राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा जिला अस्पताल, गोंडवाना समाज को 50 लाख रूपए देने की घोषणा रायपुर, 10 मई 2022। अंबिकापुर में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर जिला अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी के नाम पर करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने गोंडवाना समाज को भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा करने के साथ ही गोंडवाना समाज के भवन परिसर में बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने 9.81 लाख रूपए डीएमएफ फंड से देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कंवर समाज को 15 लाख रूपए की राशि, पंडो तथा चेरवा समाज को जमीन एवं 20-20 लाख रूपए देने की भी घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने सरगुजा जिले में भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज अंबिकापुर में मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महामाया से प्रदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने भी मां महामाया की पूजा की। सिद्धशक्ति पीठ महामाया मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा और आरती कराई। मुख्यमंत्री ने पूजा के बाद मंदिर की परिक्रमा भी की। भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल के सामने चढ़ावे की शिकायत, बोले- साहब 10 प्रतिशत घूस के बिना काम नहीं होता “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir