CGBSE Board Result : 10वीं-12वीं बोर्ड का परिणाम इस दिन होगा जारी, टॉपर्स को मिलेगा खास इनाम

CGBSE Board Result : 10वीं-12वीं बोर्ड का परिणाम इस दिन होगा जारी, टॉपर्स को मिलेगा खास इनाम रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि नतीजे मई के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग-अलग दिन जारी किए जाएंगे। 12 मई को 12वीं और 14 मई को 10वीं के नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) 10वीं 12वीं का रिजल्ट परीक्षार्थी सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गई थीं। इन दोनों परीक्षाओं में करीब आठ लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।  मिली जानकरी के अनुसार, 10वीं और 12वीं के नतीजे दोनों अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किया जाएगा। 12वीं का रिजल्ट 12 मई को यानी कल घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट का समय अभी साफ नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही समय की भी घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट की तारीखों की घोषणा फिलहाल ऑफिशियल नहीं की गई है। छात्र परिणाम के कुछ दिनों के बाद अपने स्कूलों से मूल मार्कशीट ले सकते हैं। मार्कशीट में विषयवार अंक, ग्रेड, व्यक्तिगत विवरण और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। 2021 में, CGBSE के छात्रों ने रिमोट मोड में बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी।

टॉपर्स को मिलेगा खास इनाम

रिजल्ट से पहले ही इस बार के टॉपर्स स्टूडेंट्स के लिए इनाम की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में अच्छें अंकों से पास होने वाले स्टूडेंट्स को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ सीएम ने हाल ही में घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को हेलीकॉप्टर की सवारी कराई जाएगी। भेंट मुलाकात : सीएम भूपेश बघेल के सामने चढ़ावे की शिकायत, बोले- साहब 10 प्रतिशत घूस के बिना काम नहीं होता “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir