चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल से बाहर स्पोर्ट्स। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईपीएल से बाहर हो गए। चोट की वजह से वह लीग के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि जडेजा के लिए पिछले कुछ सप्ताह उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। जडेजा चेन्नई के नए कप्तान बने। 37 दिन बाद ही उन्होंने अपने पद से हटने का फैसला किया और धोनी को फिर से कमान संभालनी पड़ी। अब खबर आ रही है कि जडेजा सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि चेन्नई सुपरकिंग्स ने नहीं की है। जडेजा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शरीर के ऊपरी हिस्से में चोट लगी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। चेन्नई की टीम ने उस मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी। चेन्नई की मेडिकल टीम ने पिछले कुछ दिनों से उनकी चोट का आकलन किया है लेकिन सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में जडेजा टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर हैं। KKR vs MI : बुमराह-ईशान का शानदार खेल, लेकिन जीत नहीं मिली, प्ले ऑफ में कोलकाता की उम्मीदें बाकी जडेजा ने 10 मैचों में 116 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें सिर्फ पांच सफलता मिली है। उन्होंने आठ मैचों में टीम की कप्तानी की। इस दौरान छह में हार और दो में जीत मिली। टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के कारण टीम की नैया मझधार में है। जडेजा को आराम दिया जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को उनकी आवश्यकता होगी। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय चोट से ठीक होने के लिए देगा। चेन्नई की टीम गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। टीम प्रबंधन जडेजा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है। चेन्नई को मुंबई के बाद शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। टीम अगर तीनों मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रहेंगी। एक भी मैच हारने पर धोनी की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। CSK vs DC : चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में केकेआर का नुकसान, दिल्ली की शर्मनाक हार MI vs GT : स्टार बल्लेबाज आखिरी ओवर में नहीं बना सके 9 रन, मुंबई ने की शानदार गेंदबाजी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vira