कोयले के लिए हसदेव अरण्य जंगल की बलि, सीएम भूपेश बोले- देश को तय करना है बिजली चाहिए या नहीं, आदिवासी का न हो अहित

कोयले के लिए हसदेव अरण्य जंगल की बलि, सीएम भूपेश बोले- देश को तय करना है बिजली चाहिए या नहीं, आदिवासी का न हो अहित रायपुर। हसदेव अरण्य का जंगल उजाड़ कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। यह काम पिछले एक दशक से किया जा रहा है। इसी इलाके में दो नई खदान खोले जाने की अनुमति मिलने के बाद अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम बघेल ने कहा कि परसा कोल माइंस की अनुमति केंद्र सरकार ने दी है। इसके बाद हमें भी अनुमति देनी पड़ी। अगर ऐसा नहीं करते तो राज्य सरकार पर सवाल उठते। उन्होंने कहा, खनिज का दोहन सही तरीके से आदिवासी समुदाय के हितों के साथ हो, इसका ख्याल रखा जाए। नियमों के विपरीत काम नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि सभी को बिजली चाहिए या नहीं, यह देश को तय करना है। अंबिकापुर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कोल नीति को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला भी बोला। साथ ही घोटाले की आशंका भी जाहिर कर दी। CM ने कहा, विदेशों से 15-12 की दर पर कोयला लिया जा रहा है। लगता है कि इसमें स्कैम हो रहा है। कोयले की कमी बताकर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि रेल मंत्री से कई बार इस पर बात हो चुकी है। इसके बाद भी ट्रेनें पटरी पर नहीं हैं। केंद्र सेस घटाए, तभी महंगाई कम होगी मुख्यमंत्री ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सीमेंट और छड़ का रेट बढ़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि डीजल का रेट बढ़ने के कारण महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सेस कम कर दे तो हम भी वैट कम कर देंगे। वे महंगाई बढ़ा रहे हैं और हम इधर लोगों का आय बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। कहा कि जन सभाओं में की गई घोषणा पर जल्द अमल शुरू हो जाएगा। बजट सत्र में उन्हें शामिल किया जाएगा। राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा जिला अस्पताल, गोंडवाना समाज को 50 लाख रूपए देने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir