ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े अपराध, एसपी ने खोला पुलिस सहायता केंद्र, 22 गांवों की समस्या का होगा समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े अपराध, एसपी ने खोला पुलिस सहायता केंद्र, 22 गांवों की समस्या का होगा समाधान बलौदाबाजार। भाटापारा ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध बढ़ गए हैं। इसमें अंकुश लगाने ग्राम निपनिया में बुधवार को पुलिस सहायता केंद्र खोला गया। इस केंद्र का शुभारंभ एसपी दीपक झा ने किया। इस केंद्र का लाभ 22 गांवों को मिलेगा। यहां 6 जवानों की पदस्थापना की गई है, जो गांवों में तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाएगी। शुभारंभ के अवसर पर एसपी ने पुलिस सहायता केंद्र में रोजनामचा लिख कर पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत संचालन कार्य प्रारंभ किया। ग्राम निपनिया में पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने की मांग काफी समय से स्थानीय लोग कर रहे थे। राइस मिल संचालक उठाईगिरी का शिकार, कार से 9 लाख रुपए नकदी लेकर आरोपी फरार, पुलिस ने की नाकेबंदी एसपी ने कहा, थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनिया एवं आसपास के ग्रामों की जनसंख्या बढ़ गई है। यहां अपराधों में प्रभावी नियंत्रण एक चुनौती पूर्ण कार्य है। अब इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम निपनिया में पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है। नवा रायपुर में एक युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

पुलिस सहायता केंद्र में 6 जवान तैनात

पुलिस सहायता केंद्र निपनिया के अंतर्गत ग्राम कोदवा, गूडाघाट, पाटन, बकुलाही, मोपकी समेत कुल 22 ग्राम आएंगे। साथ ही पुलिस सहायता केंद्र में सहायक उपनिरीक्षक नीरज दुबे को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए कुल 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का बल पदस्थ किया गया है, जो भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी के दिशा निर्देश पर काम करेंगे।   “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir