शादी समारोह में जाते समय पिकअप पलटी, तीन की दर्दनाक मौत, 16 घायल राजनांदगांव। शादी कार्यक्रम में जाते समय एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे मे 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल है। 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी का उपचार गंडई अस्पताल में चल रहा है। हादसा मंगलवार देर रात की है। घटना गंडई क्षेत्र में अचानक सड़क पर मवेशी आने से हुआ है। जानकारी के अनुसार, पंचदेवरी निवासी जितेंद्र टंडन के यहां शादी कार्यक्रम था। इसी में शामिल होने के लिए अहिरवारा निवासी राज टंडन (24), सरजू टंडन (25) और भुवन लाल (65) समेत अन्य लोग एक पिकअप में सवार होकर गंडई पंडरिया आ रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे धोधा गांव के चौक के पास पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक से मवेशी आ गए। सड़क पर अचानक मवेशियों के पहुंचने से चालक तेज रफ्तार पिकअप को नियंत्रित नहीं कर सका और सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गंडई अस्पताल लेकर आए। वहां पर भुवन लाल ने दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर 6 घायलों को डॉक्टरों ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में राज टंडन (24) और सरजू टंडन (25) की भी मौत हो गई। अस्पताल मे अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। उनमें सूरज टंडन, संजय कुमार, सत कुमार, हेमू जोशी, शानू जांगड़े सभी ग्राम पंचदेवरी निवासी, गणेश राम, नरेंद्र, कपिल जोशी चेतन क्षितिज जोशी, पंकज जोशी, भोलाराम घायल हैं। अन्य 4 लोगों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राइस मिल संचालक उठाईगिरी का शिकार, कार से 9 लाख रुपए नकदी लेकर आरोपी फरार, पुलिस ने की नाकेबंदी नवा रायपुर में एक युवक का शव मिला, हत्या की आशंका “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir