माशिमं के सचिव का बयान, 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिये तैयार, लेकिन तारीख तय नहीं रायपुर 11 मई 2022। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की तारीख को लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं। लेकिन ये सभी कयास झूठे हैं। पिछले कई दिनों से व्हाट्सएप ग्रुपों में 12वीं और 10वीं के रिजल्ट की तारीख ऐलान किये जाने को लेकर खबरें और पोस्ट वायरल हो रहे थे। कई दावों में तो बकायदा CGBSE के आफिशियर वेबसाइट का एड्रेस डालकर ये सूचना वायरल की जा रही थी कि रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पहले 12वीं का रिजल्ट आयेगा और फिर उसके दो दिनों के बाद 10वीं का परिणाम आयेगा। सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबरों के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट कल सुबह 11.30 बजे घोषित किये जाने का दावा किया जा रहा था, जबकि 10वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किये जाने की बात कही जा रही थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि कल रिजल्ट नहीं आ रहा है, जो खबरें वायरल हो रही है, वो झूठी है। हम परिणाम जारी करने के लिए तैयार हैं। शिक्षा मंत्री और चेयरमैन के एप्रुवल के बाद तारीख का ऐलान किया जायेगा। फिलहाल रिजल्ट की डेट तय नहीं है, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। राइस मिल संचालक उठाईगिरी का शिकार, कार से 9 लाख रुपए नकदी लेकर आरोपी फरार, पुलिस ने की नाकेबंदी “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir