बर्तन मांजकर कॉलेज की पढ़ाई, झोपड़ी में शौचालय तक नहीं, सीएम भूपेश से लगाई मदद की गुहार

बर्तन मांजकर कॉलेज की पढ़ाई, झोपड़ी में शौचालय तक नहीं, सीएम भूपेश से लगाई मदद की गुहार अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सरमना में भेंट मुलाकात के दौरान कॉलेज में साइंस की पढ़ाई कर रही निर्धन छात्रा छाया मिश्रा ने मदद की गुहार लगाई। इस दौरान उसने बताया कि वह विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वह अत्यंत निर्धन परिवार से आती है। वे एक झोपड़ी में रहती है,जहां शौचालय भी नहीं है। भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री ने पूछा- कोई किसान है जिसका ऋण माफ ना हुआ है, तो भीड़ से आई ये आवाज छात्रा ने आगे बताया कि वह बर्तन मांजकर जीवनयीपन कर रही है। और उसके साथ ही पढ़ाई भी करती है। छात्रा के जज़्बे की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोई काम छोटा नहीं होता। मेहनत से सफलता मिलती है, खुशहाली आती है। अपने काम पर गर्व करना चाहिए और सम्मान से जीना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा जिला अस्पताल, गोंडवाना समाज को 50 लाख रूपए देने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir