दर्दनाक हादसा, स्कार्पियो और इनोवा में जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत, 6 गंभीर रूप से घायल धमतरी 11 मई 2022। धमतरी में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हैं, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गरियाबंद से एक ही परिवार के 8 सदस्य स्कार्पियो में सवार होकर धमतरी आ रहे थे। शार्टकट रास्ता तय करते हुए वो सभी नगरी-धमतरी मुख्य मार्ग से आ रहे थे। सियादेही में एक हाईवा को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कार्पियो ने सामने से आ रही इनोवा को टक्कर मार दी। यह घटना धमतरी के केरेगांव थाने की है। घटना में दो युवकों की मौके पर जान चली गई। वहीं घायल सभी 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी एक ही परिवार के हैं, जो गरियाबंद से धमतरी एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद तत्काल केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल लोगों को असपताल पहुंचाया। इनोवा सवार दो लोगों को भी चोटें आई है, जबकि हाइवा चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया है।