पुष्पा 2 का बजट फायर, अल्लू अर्जुन ने ली महंगी फीस

पुष्पा 2 का बजट फायर, अल्लू अर्जुन ने ली महंगी फीस डेस्क। देश में साउथ की फिल्में बीते कुछ वक्त से जबरदस्त चर्चा बटोरी रही है। इनमें से एक फिल्म पुष्पा भी है। पुष्पा का पार्ट 1 दर्शकों को खूब पसंद आया। सबसे बड़ी बात है कि हिंदी बेल्ट में फिल्म ने तगड़ी कमाई की। अब लोग पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। निर्माता बता चुके हैं कि पुष्पा द रूल पर काम शुरू हो चुका है। इससे जुड़े कई अपडेट्स आते रहते हैं। अब खबर है कि पुष्पा 400 करोड़ के तगड़े बजट में बन रही है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की फीस की बात करें तो बताया जा रहा है कि यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस होगी।  साउथ सुपरस्टार महेश बाबू बोले- बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता, अब दी सफाई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में फीस? पुष्पा द राइज की जबरदस्त पॉप्युलैरिटी के बाद दर्शक पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 का बजट 400 करोड़ रुपये होगा। वहीं अल्लू अर्जन ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये फीस ली है। अगर ऐसा है तो यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है।  आमिर खान की बेटी आयरा ने बिकनी में काटा केक, परिवार के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेशन

पुष्पा पार्ट 1 में ली थी इतनी फीस

पुष्पा पार्ट 1 का बजट 200-250 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट्स थीं की अल्लू अर्जुन ने इसके लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। पुष्पा का सेकंड पार्ट साल 2023 में रिलीज होगा। इस पर काम चल रहा है। पुष्पा पार्ट 1 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। मेकर्स ने बताया था कि इसका दूसरा भाग भी दिसंबर में रिलीज होगा। बीते दिनों खबरें थीं कि केजीएफ 2 की सफलता के बाद मेकर्स ने पुष्पा 2 की स्क्रिप्ट में बदलाव करने का फैसला लिया है। हालांकि प्रोड्यूसर वाई रविशंकर ने बताया था कि उनके पास बढ़िया स्क्रिप्ट है। इसे बदलने की जरूरत नहीं है। कैटरीना कैफ ने पति विक्की के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने किये मजेदार कमेंट्स “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir