रोजगार सहायकों का मानदेय बढ़ा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

रोजगार सहायकों का मानदेय बढ़ा, भूपेश बघेल ने किया ऐलान, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी रायपुर 12 मई 2022। रोजगार सहायकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि रोजगार सहायकों का मानदेय 5000/ 6000 रुपए को कलेक्टर दर 9540 रुपए किया जाएगा। सरकार ने इस बात का फैसला लिया है कि इनकी सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर निर्णय राज्य स्तरीय गठित समिति के प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ की मांगों पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने क्या कह दिया, देखिये VIDEO सीएमओ कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनरेगा के रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब कलेक्टर दर पर मानदेय मिलेगा। सेवा शर्तों की मांग पर 'राज्य स्तरीय समिति' के प्रतिवेदन के बाद  फैसला होगा। रोजगार सहायकों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखी थी। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1524676926526222338?t=hzplcPP0zdBHLFlZzknvlA&s=08 बता दें कि रोजगार सहायकों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से हड़ताल पर थे। इसमें छत्तीसगढ़ के 15 हजार रोजगार कर्मचारी शामिल हुए थे। आंदोलन के जरिए रोजगार सहायक वेतनमान निर्धारण करने की मांग कर रहे थे। पिछले कई बार राज्य सरकार का ध्यान मनरेगाकर्मियों और रोजगार सहायकों ने कराया था, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। लिहाजा वे 4 अप्रैल से हड़ताल पर चले गये थे। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा और सरकार सहानुभूति पूर्वक फैसला लेगी, बावजूद वो आंदोलन पर उतारू थे। देखिये वीडियो-

दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

  1.  चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितिकरण किया जाए।
  2. नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1968 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए।
CGPSC ने परीक्षा तारीखों की घोषणा की, 171 पदों पर होगी भर्ती “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir