कंगना रनौत की शादी, धाकड़ के चलते रूकी!

कंगना रनौत की शादी, धाकड़ के चलते रूकी! डेस्क। कंगना रनौत (kangana Ranaut) अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। अब वह अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं हो पा रही। कंगना का कहना है कि लोग उनके बारे में अफवाहें उड़ाते रहते हैं कि वह लोगों से झगड़े करती रहती हैं। कंगना ने मजाक में कहा कि ऐसी अफवाहों से लोगों ने उनके बारे में धारणा बना ली है और अब उन्हें मैच हीं मिल रहा। कंगना के धाकड़ को-स्टार अर्जुन रामपाल ने उनकी अच्छाइयों की लिस्ट बनाई है और उनके लिए लड़का खोज रहे हैं।  कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह एजेंट अग्नि के रोल में हैं। इसका गाना रिलीज हो चुका है जिसमें कंगना बोल्ड अवतार में दिखी थीं। फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। पुष्पा 2 का बजट फायर, अल्लू अर्जुन ने ली महंगी फीस सिद्धार्थ कानन के साथ इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह असल जिंदगी में भी धाकड़ हैं? कंगना ने इस पर जवाब दिया, ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में मैं किसे पीटूंगी? मेरी शादी इसीलिए नहीं हो पा रही कि आपके जैसे लोग मेरे बारे में अफवाहें फैलाते हैं।  सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या उनकी शादी इसलिए नहीं हो पा रही क्योंकि लोग ऐसा मानते हैं कि वह टफ हैं? इस पर कंगना जवाब देती हैं, हां क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें हैं कि मैं लड़कों को पीट देती हूं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू बोले- बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता, अब दी सफाई

अर्जुन ने कंगना की खूबियां गिनवाईं

इस बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे। उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि अफवाहें न फैलाएं। इसके बाद अर्जुन ने कंगना की खूबियां गिनवाईं। बोले, मैं बस यह कह सकता हूं कि कंगना लाजवाब ऐक्टर हैं। वह जो भी करती हैं, रोल के लिए करती हैं लेकिन असल जिंदगी में ऐसी नहीं हैं। असल जिंदगी मं वह बहुत स्वीट, प्यारी और भगवान से डरने वाली हैं। वह पूजा-पाठ और काफी योग करती हैं। वह असल में बहुत नॉर्मल इंसान हैं।  कैटरीना कैफ ने पति विक्की के साथ शेयर की फोटो, फैंस ने किये मजेदार कमेंट्स “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir