राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, छत्तीसगढ़ की 2 सीटों पर होगा चुनाव

राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, छत्तीसगढ़ की 2 सीटों पर होगा चुनाव दिल्ली। चुनाव आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। जारी नोटिफिकेशन में 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। इनमें से सबसे ज्यादा सीटें उत्तरप्रदेश 11, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 6-6, बिहार 5, राजस्थान और कर्नाटक में 4-4, छत्तीसगढ़ 2, मध्यप्रदेश 3, ओडिशा 3, उत्तराखंड 1, झारखंड 2, हरियाणा की 2 सीटें शामिल है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 57 सीटों पर चुनाव अधिसूचना 24 मई को जारी कर दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की 2 सीटों पर चुनाव होने हैं, छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस बार खाली हो रही ये दोनों सीट कांग्रेस के पास जाएगी। लेकिन कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया हैै। संविधान के मुताबिक, राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिसमे 238 सदस्यों के लिए चुनाव का प्रावधान है जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति नॉमिनेट करते हैं। हर दो साल में से एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल खत्म भी होता है। जिसके बाद उनकी सीटों के लिए चुनाव होता है। इसका मतलब है कि प्रत्येक दो साल पर राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य बदलते हैं न कि यह सदन भंग होता है। यानी राज्यसभा हमेशा बनी रहती है। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से अलग है क्योंकि उसके सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी वोट करते हैं लेकिन राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी वोट नहीं कर सकता है, इसके लिए जनता द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधि यानी विधायक ही इस चुनाव में हिस्सा लेते हैं। राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा जिला अस्पताल, गोंडवाना समाज को 50 लाख रूपए देने की घोषणा “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir