देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे राजीव कुमार, 2024 का आम चुनाव कराएंगे नई दिल्ली। देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार होंगे। वो 15 मई को कार्यभार संभालेंग। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील चंद्रा 14 मई को रिटायर हो रहे हैं। राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस हैं। दो सितंबर 2020 को निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजीव कुमार 15 मई 2022 से 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर रहेंगे। 19 फरवरी 2025 को राजीव कुमार का 65वां जन्मदिन है। संविधान के मुताबिक, निर्वाचन आयुक्तों का कार्यकाल छह साल या फिर 65 साल की उम्र तक होता है। जानिए कौन हैं राजीव कुमार? राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। वे 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। राजीव कुमार बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है। वे फरवरी 2020 में ही केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राजीव कुमार के नेतृत्व में 2024 का आम चुनाव राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है। यानी अगले विधानसभा चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनाव तक राजीव कुमार की देखरेख में ही होने हैं। राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, छत्तीसगढ़ की 2 सीटों पर होगा चुनाव “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir