साईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने आत्मदाह की दी चेतावनी, कहा- करियर बर्बाद हो गया, प्रशासन करें कार्रवाई

साईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने आत्मदाह की दी चेतावनी, कहा- करियर बर्बाद हो गया, प्रशासन करें कार्रवाई रायपुर। राजधानी के साईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। छात्रों ने कहा कि अगर प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं करता है तो हम 310 छात्र कलेक्टर के दफ्तर में जाकर खुद को आग लगा लेंगे। छात्रों ने इसके लिए दो दिनों का अल्टीमेटम जारी किया है। मामला शहर के सांईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज की मान्यता से जुड़ा हुआ है। पीड़ित छात्र आज रायपुर प्रेस क्लब में अपनी बात रखने पहुंचे। छात्र अन्नपूर्णा खरे, ललिता साहू और डिगेश ने बताया कि हम 2019-20 से सांईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे हैं। 3 सालों में एक बार भी हमारी परीक्षा नहीं ली गई। शुरूआत में तो कोविड संक्रमण का बहाना किया गया। मगर हम सभी छात्रों ने जानकारी ली तो पता चला कि कॉलेज को किसी भी प्रकार का मान्यता नहीं मिली है। छात्रों ने बताया कि हम इस मामले में शिकायत करने टिकरापारा थाने गए तो वहां के टीआई ने आवेदन लेने से माना कर दिया। सांईनाथ पैरामेडिकल कॉलेज देवपुरी में है। आरोप है कि कॉलेज संचालक डॉ. नरेन्द्र पांडेय ने छात्रों को धमकियां दीं। छात्रों से फीस की वसूली की गई और अलग-अलग कॉलेजों के नाम पर रसीद दी गई है। इस कांड में डॉ. नरेंद्र पांडेय के साथ राहुल त्रिवेदी, मैनेजर दिव्या टंडन, मनीष शर्मा (मीनाक्षी पैरामेडिकल कॉलेज संचालक) सब शामिल हैं। अब अगर रायपुर के कलेक्टर हमें 48 घंटे के अंदर हमारी फीस की रकम लौटने में मदद नहीं देते तो हम कलेक्टर कार्यालय परिसर में जाकर आत्मदाह करेंगे क्योंकि इसके अलावा कोई भी उपाय नहीं बचा है। हमें 3-4 सालों से धोखे में रखकर हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।