संविदाकर्मियों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप रायपुर। राजधानी रायपुर में संविदाकर्मियों का आज बड़ा प्रदर्शन जारी है। संविदा कर्मी नियमितिकरण समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश भर से आज हजारों की संख्या में संविदा कर्मचारी रायपुर में जुटे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि सरकार ने नियमितिकरण का वादा कर उनके साथ छलावा किया है। राज्य सरकार ने दिखावे के लिए कमेटी बना दी, लेकिन उस कमेटी के प्रस्ताव का अब तक कोई अता पता नहीं है। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ का आरोप है कि 2018 में हम से वादा किया गया था कि उन्हें नियमित किया जाये। लेकिन वादा नहीं पूरा किया गया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि जब आंदोलन किया गया तो राज्य सरकार ने 2019 में कमेटी बना दी। इसके बाद साल 2020 और अब 2022 में इसी तरह से कमेटी बनाकर पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। महासंघ ने कहा कि अब उन्हें कमेटियों पर भरोसा नहीं है, सीधे तौर पर उन्हें नियमित किया जाना चाहिये। दावा किया जा रहा है कि 54 सरकारी विभागों के करीब 45 हजार संविदाकर्मी कल हड़ताल पर रहेंगे और राजधानी में जुटकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़े– नौकरी : स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir