रायपुर : तिल्दा नेवरा में 4 लाश, व्यापारी, पत्नी और बच्चे का शव बरामद, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर

रायपुर। तिल्दा-नेवरा में  दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक किराना व्यवसायी और उसकी पत्नी-बच्चे समेत चार लोगों का शव कमरे में मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद आईजी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए निकले हुए है।  घटना तिल्दा के नेवरा थाना क्षेत्र की है। आज शाम छह बजे मृतक का भाई पंकज जब खेत में काम करके घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो कमरे में उसके भाई, भाभी और उसके दो बच्चों का शव कमरे में पड़ा मिला, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर नेवरा थाना टीआई पहुंचे हुए है। मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद आईजीफॉरेंसिक और डॉग स्कॉट सहित पुलिस के बड़े अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए है। हालांकि अभी मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। मृतकों में युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला है। साथ ही उसकी पत्नी और बच्चे के शव में फंदा लटका हुआ पाया गया है। मृतक किराना व्यवसायी था, जिसको नेवरा इलाके में काफी अच्छे से जानते थे। फिलहाल अभी मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। मृतकों में पंकज जैन, पत्नी रुचि जैन,बिट्टू 11 वर्ष,भैय्यू 8 वर्ष शामिल हैं। मृतकों में युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला है। साथ ही उसकी पत्नी और बच्चे के शव में फंदा लटका हुआ पाया गया है। मृतक किराना व्यवसायी था, जिसको नेवरा इलाके में काफी अच्छे से जानते थे। खबर में अपडेट जारी है, पढ़ते रहे सतअंजोर डॉट कॉम