आरआई निलंबित, रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने की कार्रवाई

आरआई निलंबित, रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कलेक्टर ने की कार्रवाई कोंडागांव। रिश्वत लेते हुए एक राजस्व निरीक्षक का वीडियो वायरल हुआ है। राजस्व निरीक्षक भूमि नक्शा खसरा देने के नाम पर रुपए की मांग की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमर वायरल हुई। इसके बाद कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने उसे निलंबित कर दिया। पिछले पखवाड़ेभर से कोंडागांव के राजस्व निरीक्षक देवेंद्र देवांगन का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह भूमि नक्शा खसरा देने के नाम पर पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा। कलेक्टर ने तहसीलदार को इसकी जांच करने के निर्देश दिए थे। जांच में पुष्टि होते ही कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आरआई देवेंद्र देवांगन को निलंबित कर दिया। साथ ही तहसील कार्यालय माकडी में अटैच कर दिया है।

कलेक्टर बोले- नियम का उल्लंघन करने पर की गई कार्रवाई

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा का कहना है कि राजस्व निरीक्षक देवेंद्र देवांगन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम का उल्लघंन किया है। इसके कारण उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। सहारा इंडिया के दो संचालक समेत चार की गिरफ्तारी, रिमांड पर भेजा गया जेल “A Lot Of Ravindra Jadeja”: Watch Shaheen Afridi Bowl Left-Arm Spin In Nets, Video Goes Vir