झकझोर देेने वाली घटना : बिल्डिंग में आगजनी से 27 की जिंदा जलकर मौत, कई लापता, दो गिरफ्तार

झकझोर देेने वाली घटना : बिल्डिंग में आगजनी से 27 की जिंदा जलकर मौत, कई लापता, दो गिरफ्तार नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके की बिल्डिंग में आगजनी से हर किसी को झकझोर दिया। इस आगजनी में 27 लोगों की जान चली गई। कई लोग लापता बताए जा रहे है। मृतकों में दो दमकल कर्मी शामिल बताए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमे कई कंपनियों के कार्यालय हैं। आग लगते ही पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई। तीन मंजिला इमारत में किसी को कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। कई लोग छत से कूदते दिखाई दिए। देर रात बिल्डिंग से 27 लाशें बरामद की गई। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों को आशंका है कि वे अग्निकांड के शिकार हो गए। लोगों को बचाने के दौरान दो दमकल कर्मी भी आग की चपेट में आकर जन गवां दिए। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इमारत में एंट्री का रास्ता एक ही था। लिहाजा दीवार में बड़ा होल किया गया। कांच की दीवारें बनी हुई थीं उसे भी तोड़कर कुछ भाग्यशाली लोगों को अंदर से निकाला गया। इसके बाद बिल्डिंग के अंदर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे।

डेड बॉडी की पहचान करना मुश्किल

संजय गांधी अस्पताल पहुंचे एसडीएम पटेल नगर जितेंद्र कुमार ने बताया कि डेड बॉडी इतनी बुरी तरह से जल चुकी हैं। बॉडी की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यहां कई डेड बॉडी हमने देखी हैं। हमने पहचान करने के लिए फोरेंसिक की टीम बुलाई है, उसी से डेड बॉडी की शिनाख्त हो पाएगी। 12 घायल आए थे, जिनको इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। इस घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया है। मृतकों को 2 लाख का मुआवजा देने का एलान किया गया है।