BREAKING : 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, मंत्री ने दी शुभकामनाएं, जानिए टापर्स का नाम, देखें

EAKING : 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, मंत्री ने दी शुभकामनाएं, जानिए टापर्स का नाम, देखें CG  10th-12th Result 2022 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। माशिमं के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शनिवार दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वी व 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण हुए सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। https://twitter.com/Drpremsaisingh/status/1525367762003996672?t=7wkchICul_As6AmiXj3okQ&s=08 छात्र परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर देखे सकते हैं।

एसएमएस से देखिए अपना रिजल्ट

मोबाइल में CG10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें। अब टाइप किया मैसेज 56263 पर भेज दें। रिजल्ट एसएमएस के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा। 10वीं में रायगढ़ की सुमन और कांकेर की सोनाली ने टॉप किया है। 12वीं में बालोद के रितेश ने टॉप किया है

दसवीं टॉपर की सूची

सुमन पटेल (रैंक 1) सोनाली बाला (रैंक 1) आशिफा शाह (रैंक 2) दामिनी वर्मा (रैंक 2) जय प्रकाश कश्यप (रैंक 2) मुस्कान अग्रवाल (रैंक 2) काहेफ अंजुम (रैंक 2) कमलेश सरकार (रैंक 2) मीनाक्षी प्रधान (रैंक 3) कृष्ण कुमार (रैंक 3) ग्रीतु चंद्रा (रैंक 3) हर्षिका चौरडिया (रैंक 3)

12 वीं टॉपर की सूची

1.कुंती साव  98.20- रायगढ़   2.खूशबू बाधवानी 96.40- बिलासपुर  3.रेणुका चंद्रा  95.80 - जांजगीर चांपा 4.रितेश साहू    95.60-    बालोद 5.अक्षय शर्मा 95.40- कांकेर 6.श्रिया पांडेय 95.00- धमतरी 7. जितेंद्र बर्रिहा 94.80  -महासमुंद 7. लीशा लोहिया 94.80 -सुकमा 8. संजना वर्मा 94.20- बलौदाबाजार 8. उमा सोनी 94.20- बलरामपुुर 9. नीरज वर्मा 94.00 - मुंगेली 9. बबिता सिंग 94.00 - सरगुजा 10. लक्ष्मी अग्रवाल 93.80- कवर्धा 10. साक्षी गुप्ता 93.80 - बीजापुर   दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शुक्रवार को एग्जाम से जुड़े कंफ्यूजन दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और परिजन सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। टोल फ्री नम्बर 18002334363 जारी किया गया है। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर स्टूडेंट्स को रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात करेंगे। 10वीं के छात्र अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में बात कर सकेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के टॉपर्स बच्चों को (CG Board Result 2022) हेलीकॉप्टर राइड करवाने का वादा किया है। कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चों को हेलीकाप्टर की सैर करवायी थी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) 12वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 30 मार्च तक किया गया था। परीक्षा में करीब 2 लाख 93 हजार छात्र शामिल हुए। सीजीबीएसई 10वीं परीक्षा में करीब 5 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बता दें कि पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं वैश्विक महामारी कोरोना के चलते नहीं हो पाया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं ओपन बुक फॉर्मेंट से हुई थीं। 10वीं के करीब 2.71 लाख विद्यार्थियों ने घर पर बैठकर परीक्षा दी थी। विद्यार्थियों ने असाइनमेंट के आधार परीक्षा दी थी और 100 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।